Breaking News

NEWS RAIPUR रेडिएशन से किस्म सुधारकर बढ़ा रहे उपज:

post

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि
विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि विज्ञानी किसानों की आमदनी बढ़ाने में लगे
हुए हैं। इसके लिए फसलों की किस्मों में रेडिएशन (विकिरण) के माध्यम से
सुधार करके इनकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। पांच साल में आठ बार
नई किस्मों को खेतों में लगाया जाता है, इसके बाद इनके बेहतर परिणामों को
देखकर किसानों को बीज दिया जाता है। कृषि विज्ञानियों ने दावा किया है कि
किसी भी फसल के किस्म में सुधार के बाद उनके मूल गुणों में केवल दाे से चार
फीसद ही बदलाव हो रहा है।

रेडिएशन का कोई हानिकारक प्रभाव भी नहीं
है। साथ ही किसान सीधे इन किस्मों के बीज को सुरक्षित रख सकते हैं। कृषि
विवि ने भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर मुंबई की मदद से रेडिएशन टेक्नालाजी के
जरिए धान के विभिन्न पांच किस्मों समेत बरवटी, मटर की किस्मों में सुधार
किया गया है ।

आठ पीढ़ी के बाद किस्म आती है किसानों के पास

भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर, मुंबई के वैज्ञानिकों में डा. वीके दास और डा.
विकास कुमार ने बताया कि किस्म सुधार के दौरान जब बीज पर रेडिएशन डालते
हैंं तो बीज के डीएनए में कुछ जीनोम बदल जाते हैं। बदलाव इसलिए होते हैं
क्योंकि रेडिएशन डालने पर इनके टुकड़े हो जाते हैं। इनका अरेजमेंट बदल जाता
है। यही बदलाव हमको पौधों के गुणों में परिवर्तन के रूप में देखने को
मिलता है।

यदि किसी पौधे की ऊंचाई छोटी करनी है इसके इससे संबंधित जीन में रेडिएशन
देेते हैं तो इसमें बदलाव हो जाता है। डेढ़ से दो लाख पौधे एक साथ लगाते
हैं और इनमें जो अच्छे गुण वाले हो हैं, उन्हें आठ पीढ़ी तक खेत में लगाते
हैं ताकि उसके गुण स्थिर हो जाएं तभी इसे किसानों के लिए देते हैं।

अन्य किस्मों में होगा सुधार

कृषि
विवि के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के प्रोफेसर डा. दीपक शर्मा के
मुताबिक कृषि विज्ञानी अभी हरा, चना काला चना, अरहर, तिलहन फसलों में
मूंगफली, सरसों, अलसी, तिल, कुसुम, राम तिल, नकदी फसल, गन्ना और बागवानी
फसलों - हल्दी, लौकी, फूलों वाली फसलों में सुधार करने में लगे हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner