दुर्ग। देश
में पर्यावरण की मानव निर्मित विशाल धरोहर दुर्ग जिले में बनने वाली है।
नंदिनी की खाली पड़ी खदानों की जमीनों में यह 885 एकड़ क्षेत्र में यह
प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है। तीन सालों में यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से
तैयार होगा। लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा
है। इसके लिए डीएमएफ तथा अन्य मदों से राशि ली गई है। पर्यावरण संरक्षण के
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। यह
प्रोजेक्ट देश दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत करेगा कि किस तरह से
निष्प्रयोज्य माइंस एरिया को नेचुरल हैबिटैट के बड़े उदाहरण के रूप में बदला
जा सकता है।
इस प्रोजेक्ट के बनने से नंदिनी क्षेत्र का प्राकृतिक
बहुत समृद्ध होगा और पर्यावरण के क्षेत्र में यह छत्तीसगढ़ ही नहीं देश की
भी विशाल धरोहर साबित होगा। उल्लेखनीय है कि 17 किलोमीटर क्षेत्र में फैले
नंदिनी के जंगल में पहले ही सागौन और आंवले के बहुत सारे वृक्ष मौजूद हैं।
अब खाली पड़ी जगह में 80 हजार अन्य पौधे लगाने की तैयारी कर ली गई है। इसके
लिए डीएमएफ से राशि भी स्वीकृत कर ली गई है। मंगलवार को कलेक्टर
डा.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएफओ धम्मशील
गणवीर ने विस्तार से प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि तीन साल में यह
क्षेत्र पूरी तरह जंगल के रूप में विकसित हो जाएगा। यहां पर विविध प्रजाति
के पौधे लगने की वजह से यहां का प्राकृतिक परिवेश बेहद समृद्ध होगा।
उन्होंने बताया कि यहां पर पीपल, बरगद जैसे पेड़ लगाए जाएंगे जिनकी उम्र
काफी अधिक होती है साथ ही हर्रा, बेहड़ा, महुवा जैसे औषधि पेड़ भी लगाए
जाएंगे।

Journalist खबरीलाल