रायपुर। मरवाही चुनाव में जोगी कांग्रेस का दांव फेल हो जाने के बाद भाजपा को समर्थन देने का विरोध करने वालों के हौसले बुलंद हैं,वहीं अमित जोगी के मीर जाफर व जयचंद वाले बयान व पार्टी के पुनर्गठन की बात आने पर एक बार फिर पार्टी के भीतर घमासान तेज हो गया है। हालांकि तीन दिन दिवाली के बाद पार्टी कार्यकर्ता भी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हैं. लेकिन विधायक देवव्रत ने दो टूक कह दिया है कि जिन्हे क्षेत्र की जनता ने जिताया है,वे किसी के कहने पर इस्तीफा क्यों देंगे और नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले खुद अपने गिरेबां पर झांके। इधर डा.रेणु जोगी को अजीत जोगी की जगह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वहीं पार्टी का एक बड़ा तबका इस अंदरूनी खटपट से खफा है और संभवत: वे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
जैसा कि बताया जा रहा है पार्टी अपने दो विधायकों देवव्रत सिंह और प्रमोद शर्मा से इस्तीफा मांगने का अभियान चलाएगी। इन दोनों विधायकों ने खुलेआम मरवाही में भाजपा को समर्थन देने का विरोध किया था। दोनों विधायक कांग्रेस में शामिल होने के पक्ष में हैं। जकांछ कोर कमेटी में फेरबदल किया जा रहा है। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बाद डॉ. रेणु जोगी को केंद्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव है।उसके अलावा पार्टी लाइन से अलग जाने वाले विधायकों पर इस्तीफा देने का नैतिक दबाव बनाया जाएगा।
इधर खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह ने जकांछ के इस अभियान को खारिज कर दिया है। देवव्रत सिंह ने कहा, हमें जनता ने जिताया है, किसी के कहने से इस्तीफा नहीं देंगे। देवव्रत सिंह ने कहा, वे लोग नैतिकता की बात कर रहे हैं जिन्होंने खुद दो वर्षों तक कांग्रेस का विधायक रहते हुये, उसके खिलाफ काम किया।

Journalist खबरीलाल