Breaking News
अन्य post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,November 18,2020

दिल्ली में कोरोना संक्रमण का सबसे बुरा दौर, 16 दिन में एक लाख नए संक्रमित:

post

नई दिल्ली: दिल्ली फिलहाल संक्रमण के सबसे बुरे दौर से
गुजर रही है। विगत 16 दिनों में ही कोरोना के 1 लाख से ज्यादा मामले आ
चुके हैं। संक्रमण दर भी 13 फीसदी हो गई है। वहीं, मौत के मामले तेजी से
बढ़ रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस माह अब तक 1,02,496 नए
मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि, 1202 लोगों की मौत हो चुकी
है।

इस दौरान रोजाना औसत 6,406 नए मामले आए हैं। वहीं, 76 मरीजों ने जान
गंवाई है। ऐसा पहली बार है कि महज 16 दिनों में ही इतने मामले आए। इस समय
कम जांच होने पर भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते संक्रमण दर
6 फीसदी से बढ़कर 13 फीसदी हो गई है।

राहत की बात यह है कि इस दौरान 93,885 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। हालांकि,
गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण 88 फीसदी वेंटिलेटर बेड भर
चुके हैं। साथ ही कंटेनमेंट जोन भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 1 से 16 नवंबर के
बीच एक हजार से ज्यादा रेड जोन बनाए गए हैं।

इस माह की स्थिति

संक्रमित 1,02,496

मौतें 1202

स्वस्थ हुए 93,885

कोविड अस्पतालों में भर्ती 2690 मरीज

सक्रिय मरीज बढ़े 7,409

( नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं)

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner