रायपुर : राजधानी
रायपुर की सात पानी टंकियों पर निर्भर करीब एक लाख आबादी को शनिवार सुबह और
शाम को नलों से पानी नहीं मिल पाया। शुक्रवार को 23 टंकियों के मरम्मत के
दौरान मेजर फाल्ट के कारण यह स्थिति निर्मित हुई। निगम के जलकार्य विभाग ने
देर रात तक इसे ठीक कर लेने का दावा किया, लेकिन बताया गया कि अभी भी
मरम्मत का काम चल रहा है। लिहाजा, रविवार सुबह भी कुछ इलाकों में पानी की
आपूर्ति बाधित रहेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक अमलीडीह, अवंति विहार, कचना, आमासिवनी, सड्डू,
मोवा और दलदल सिवनी पानी टंकियों से घरों में सुबह और शाम को पानी की
आपूर्ति नहीं हो पाई। फाल्ट को ठीक करने का काम शुक्रवार शाम से किया जा
रहा था। शनिवार शाम तक पूरा काम कर लेने और पानी की आपूर्ति शुरू करने का
दावा किया गया, लेकिन तेलीबांधा के पास चल रहा काम पूरा नहीं किया जा सका।
रविवार
सुबह तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद टंकी भरने में
पांच से सात घंटे लगने का वक्त लगेगा। इसलिए सुबह भी पानी की आपूर्ति होने
की संभावना कम है। शहर की 23 पानी टंकियों से संबंधित सप्लाई सिस्टम के
मेंटनेंस के लिए शुक्रवार को शटडाउन लिया गया था। 16 टंकियों का काम पूरा
करने के बाद शाम से ही इन टंकियों से पानी आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। मगर,
बची हुई सात टंकियों से पानी की आपूर्ति अब तक प्रभावित है।
इन इलाकों में रही पानी की परेशानी
सात जलागारों में अमलीडीह, अवंति विहार, कचना, आमासिवनी, सड्डू, मोवा, दलदल सिवनी से पानी की आपूर्ति शनिवार सुबह प्रभावित रही।

Journalist खबरीलाल