Breaking News

NEWS DURG/RAIPUR दुर्ग में पुल से नीचे गिरा वाहन; तीन लोगों की मौत, सात घायल:

post

दुर्ग/रायपुर. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को
एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) वाहन के पुल से नीच गिर जाने की
घटना में दो पैदल राहगीरों और वाहन के चालक की मौत हो गई. मोहन नगर पुलिस
थाने के प्रभारी हितेंद्र वर्मा ने बताया कि यह घटना अंजोरा बायपास रोड पर
स्थित उरला गांव के समीप सुबह करीब सात बजे हुई. वाहन में सवार सात अन्य
व्यक्ति इस दुर्घटना में घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि वाहन में सवार लोग पड़ोसी राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़
कस्बे में चल रहे नवरात्रि उत्सव के मौके पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर
रायपुर लौट रहे थे. साफ तौर पर लगता है कि वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा
जिसके बाद गाड़ी पुल से नीचे सड़क पर जा गिरी और उस दौरान वहां से गुजर रहे
दो लोग इसकी चपेट में आ गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

मुख्यमंत्री ने दुर्ग में कार हादसे में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग के उरला दामाद पारा के पास कार हादसे
में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने इस घटना में
घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner