Breaking News

NEWS RAIPUR रायपुर के सुपर बाजार में भी शुरू हुई त्योहारी सौगात:

post

 रायपुर  : त्योहारी
सीजन की शुरुआत से ही सभी व्यावसायिक सेक्टरों में आफर शुरू हो गए हैं।
कारोबारियों का भी मानना है कि इस त्योहारी सीजन में साल भर के कारोबार का
35 फीसद कारोबार होता है। सुपर बाजार भी त्योहारी सीजन को लेकर तैयार हो गए
हैं और उपभोक्ताओं को सौगात देने की तैयारी कर रहे हैं। त्योहारी दिनों
में सुपर बाजार संस्थानों में लोगों की भीड़भाड़ भी बढ़ जाती है। इसे देखते
हुए ही यह रणनीति बनाई जा रही है। साथ ही लोगों की भीड़ को देखते हुए बिलिंग
काउंटर भी बढ़ाए जाएंगे। 

कारोबारी गिरीश रेलवानी ने बताया कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को
लुभाने के लिए एक के साथ एक फ्री के साथ ही उपहार योजना भी चलाने की तैयारी
है। साथ ही सबसे ज्यादा ध्यान तो आकर्षक गिफ्ट्स पैकेटों पर दिया जा रहा
है। त्योहारों के दौरान होममेड चाकलेट्स, ड्रायफ्रूट्स पैकेट काफी पसंद किए
जाते हैं।

गिफ्ट्स पैक की विशाल रेंज

सुपर
बाजार संस्थानों में उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए गिफ्ट पैक की विशाल रेंज
रहेगी। इसमें ड्रायफ्रूट्स पैकेटों के साथ ही बिस्कुट, मिक्सचर, चाकलेट भी
आकर्षक गिफ्ट पैकेटों में उपलब्ध होंगे। संस्थानों में इनके भरपूर स्टाक
मंगाए जा रहे हैं, क्योंकि कार्पोरेट कंपनियां भी अपने कर्मचारियों के साथ
दूसरों को उपहार देने इनकी खरीदारी करती है।

उपहार योजना भी मिलेगी

सुपर
बाजार संस्थानों में भी उपहार योजना चलाने की तैयारी है। इसमें एक निश्चित
राशि की खरीदारी करने पर उपभोक्ता को कूपन दिए जाएंगे और इस कूपन के जरिए
उपभोक्ता लाखों के उपहार भी जीत सकता है। बीते साल इन आफरों को काफी पसंद
भी किया गया था।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner