रायपुर : रायपुर
शहर को स्मार्ट बनाने में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड लगातार काम कर रही
है। करोड़ों के विकास कार्य अभी किए जा रहे हैं। बूढ़ातालाब की तरह अब शहर के
चुनिंदा बाग-बगीचे और तालाबों में पांच करोड़ की लागत से सोलर लाइट लगाने
की तैयारी चल रही है। इसके लिए लखनऊ की आदित्य इंफोटेक एजेंसी को ठेका दिया
गया है। यह एजेंसी सोलर लाइट लगाने के साथ सात साल तक इसका रखरखाव भी
करेगी।
तीन महीने के भीतर चार सौ सोलर लाइट और पोल लगाने का अनुबंध
किया गया है। सोलर लाइट लगने से हर महीने लगने वाला लाखों का बिजली का खर्च
बचेगा। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के विद्युत विभाग के अधिकारियों से
मिली जानकारी के अनुसार शहर के गांधी उद्यान, सीएम हाउस के पास, ईदगाहभाठा
पानी टंकी से वंदना आटो सेंटर तक, मल्टीलेवल पार्किंग से खालसा स्कूल पंडरी
तक, आमापारा के कारी तालाब से सोलर लाइट की शुरुआत होगी।
इसके अलावा अन्य तालाब क्षेत्र व मुख्य मार्ग सोलर लाइट से जगमगाएंगे।
लखनऊ की ठेका एजेंसी आदित्य इंफोटेक एजेंसी को चार सौ सोलर लाइट, पोल लगाने
का ठेका पांच करोड़ रुपये में दिया गया है। इसमें चार मीटर ऊंचाई के 250
पोल और छह मीटर उंचाई के 150 पोल लगाए जाएंगे। ठेका एजेंसी सोलर लाइट का
रखरखाव सात साल तक करेगी।
परिक्रमा पथ से निकाली गई सोलर लाइट लावारिस पड़ी
कुछ साल पहले बूढ़ातालाब परिक्रमा पथ पर सोलर लाइट लगाई गई थी। बाद में यह
सोलर लाइट खराब होने लगी, तब उसे निकालकर स्मार्ट सिटी के दफ्तर में डंप कर
दिया गया। महीनों से सैकड़ों की संख्या में लावारिश हालत में पड़ी इन लाइट
का इस्तेमाल कहां किया जाएगा, इस तरफ न तो नगर निगम और न ही स्मार्ट सिटी
लिमिटेड के किसी अधिकारी का ध्यान गया है। कोई प्रस्ताव भी नहीं बनाए गए
हैं।
शहर को सुंदर बनाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। चिह्नांकित तालाबों का
सुंदरीकरण करने के साथ-साथ वहां पर रोशनी के लिए सोलर लाइट व पोल लगाने की
योजना पर काम चल रहा है। बाग-बगीचों के साथ तालाब किनारे सोलर लाइट लगने से
लाखों की बिजली का खर्च बच सकेगा। पुरानी लाइट का भी जरूरत पड़ने पर
इस्तेमाल किया जाएगा।
-चंद्रकांत वर्मा, एडिशनल एमडी, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड

Journalist खबरीलाल