Breaking News

News Raipur Crime :: क्रेडिट कार्ड से लोन दिलाने का झांसा देकर 50 से अधिक व्यक्तियों से करोड़ो रूपए की ठगी करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार:

post

आरोपियान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन दिलाने एवं लोन का किश्त उनके कंपनी द्वारा अदा करने का प्रलोभन देकर लेते थे लोगों को अपने झांसे में।

आरोपियों ने न्यू राजेन्द्र नगर में खोला है हेल्पिंग फारेवर प्रायवेट लिमिटेड कंपनी नामक अपना कार्यालय।

आरोपी निखिल कोसले, शिव साहू एवं शैलेन्द्र मिश्रा है हेल्पिंग फारेवर प्रायवेट लिमिटेड नामक कंपनी के डायरेक्टर।

आरोपी नबील खान एवं जगमोहन है एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड सेल्स एक्सिक्यूटीव।

ठगी का मास्टर माइंड है निखिल कोसले।

पांचों आरोपी मिलकर लोगों को बनाते थे अपना शिकार।

आरोपियान शिव साहू की विद्या ट्रेडर्स एवं शिव ट्रेडर्स फर्म के स्वाइप मशीन का उपयोग कर पीड़ितों के क्रेडिट कार्ड से निकालते थे रकम।

आरोपियान पीड़ितों के क्रेडिट कार्ड लिमिट की कुल रकम में से 25 प्रतिशत राशि स्वयं लेने के साथ दस्तावेजी खर्च के नाम पर पृथक से लेते थे 25,000/- रूपए।

आरोपियान पीड़ितों के क्रेडिट कार्ड को स्वयं रखकर कार्ड के माध्यम से करते थे सामानों की खरीदी।

आरोपियान फर्जी दस्तावेजों के सहारे बढ़ा देते थे पीड़ितों के लोन की लिमिट।

गलत आई.टी.आर. के माध्यम से क्रेडिट कार्ड बनाने पर सी.ए. की संदिग्ध भूमिंका की भी, की जा रहीं है जांच।

आरोपियों के कब्जे से 46 नग क्रेड़िट कार्ड/डेबिड कार्ड/अन्य कार्ड, 140 नग अलग - अलग पीड़ितों के हस्ताक्षरयुक्त कोरा चेक, 02 नग स्वाईप मशीन, 01 नग थम्ब रीडर मशीन, 01 नग लैपटाॅप, 01 नग प्रिंटर, 02 नग नेट राउटर तथा ठगी की रकम से क्रय की गई 01 नग फार्चूनर वाहन क्रमांक सी जी/04/एन जे/0012, 01 नग टाटा हैरियर वाहन क्रमांक सी जी/04/एन एफ/0012 एवं 01 नग यामहा आर-15 मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एन जी/6083 किया गया है जप्त।

 आरोपियों से जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 65,00,000/- रूपए (पैंसठ लाख रूपए)।

आरोपियों द्वारा अब तक 50 से अधिक पीड़ितों को अपना शिकार बनाकर उनसे लगभग 04 करोड़ रूपए ठगी करने की जानकारी हुई है प्राप्त।

एक्सिस बैंक को अपने दोनों क्रेडिट कार्ड सेल्स एक्सिक्यूटीव नबील खान एवं जगमोहन था पूर्व से ही संदेह, जिस संबंध में की जा रहीं है जांच।

आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमंाक 464/21 धारा 420, 409, 406, 120बी भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

पीड़ितों की संख्या 100 से अधिक होने की है संभावना, जिस संबंध में आरोपियों से की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।

अन्य पीड़ितों के शिकायतों पर भी आरोपियों के विरूद्ध पृथक से की जाएगी प्राथमिकी दर्ज।

गिरफ्तार आरोपी :: 01. निखिल कुमार कोसले पिता नरेन्द्र कोसले उम्र 23 साल निवासी गंगा विहार कालोनी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

02. शिव कुमार साहू पिता सुकालू राम साहू उम्र 33 साल निवासी साहू पारा पीली बिल्डिंग के सामने फाफाडीह थाना गंज रायपुर।

03. शैलेन्द्र कुमार मिश्रा पिता स्व0 विजय शंकर मिश्रा उम्र 42 साल निवासी शीतला चैक मंदिर के पास थाना टिकरापारा रायपुर।

04. जगमोहन सिपता पिता अमृत सिपता उम्र 24 साल निवासी त्रिमूर्ति नगर हनुमान मंदिर के पास फाफाडीह थाना गंज रायपुर।

05. नबील खान पिता समीर खान उम्र 23 साल निवासी अश्वनी नगर लाखेनगर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सोनल ग्वाला थाना प्रभारी तेलीबांधा, उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. रामकृष्ण वर्मा, आर. अमित सिन्हा, हेमंत, रामनारायण पटेल, दानेश वर्मा, हरजीत एवं युगल थाना तेलीबांधा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner