Breaking News

NEWS RAIPUR छत्तीसगढ़ की संस्कृति देश-विदेश तक पहुंचे- मुख्यमंत्री बघेल:

post

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ने कहा कि छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। इसकी ख्याति हम
सबके प्रयास से देश-विदेश तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम वनगमन पर्यटन
परिपथ राज्य की संस्कृति को सहेजने की परियोजना है। मुख्यमंत्री ने ये बात
चंदखुरी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा राम वनगमन
पर्यटन परिपथ की सांस्कृतिक संध्या के समापन कार्यक्रम में कही।

उन्होंने
कहा कि चंदखुरी में आयोजित इस महोत्सव के मनोरम और भक्तिमय वातावरण को
देखकर ऐसा लग रहा है कि कौशल्या माता प्रभु श्रीराम को अपने गोद में लिए
हुए मायके आई हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रत्येक क्षेत्र में समृद्ध
है। मुख्यमंत्री बघेल ने राम वनगमन पर्यटन परिपथ का लोगो बनाने वाले भिलाई
के राहुल धुर्वे को दस हजार रुपये की राशि और स्मृति चिह्न भी प्रदान किया।

संस्कृति
मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य सरकार द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ फिल्म नीति के
बारे में कहा कि अब यहां के कलाकारों को आगे बढ़ने का विशेष रूप से मौका
मिलेगा। इस अवसर पर गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सदस्य
छाया वर्मा, फूलो देवी नेताम आदि लोग उपस्थित रहे। पद्मश्री डा. ममता
चंद्राकर ने अरपा पैरी के धार, पारंपरिक बिहावगीत, तोर मन कैसे लागे राजा
सहित छत्तीसगढ़ी गीत का गायन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।  

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner