रायपुर जिले के आरंग ब्लाक स्थित गुजरा ग्राम पंचायत
के नाबालिग नशे की गिरफ्त में हैं। गांव में नशा बिक रहा है। गांव में नशे
की गोली, गुडाखू सहित सिगरेट, बीडी, गुटखा,शराब जैसे नशे की लत का शिकार
तेजी से हो रहे हैं। इस तरह का नशापान करने वालों में गरीब तबके से लेकर
अमीर वर्ग के बच्चे और युवा भी शामिल हैं। इनमें कई आदतन तो कई गलत संगत
में आकर इसके अभ्यस्त हो रहे हैं। किशारों को नशे की दलदल से बाहर निकालने
लिए गांव वालों ने एक अनूठी पहल की है।
गांव में यदि कोई भी दुकानदार
नाबालिगों को नशे का सामान बेचते पाया गया तो पूरा गांव उसके यहां से
सामान नहीं खरीदने का निर्णय लिया है। यानी गांव के लोग इन दुकानों का ही
बहिष्कार कर देंगे। सरपंच के नेतृत्व में गांव वालों की बैठक आयोजित की गई
थी। गांव वालों ने बैठक में यह निर्णय लिया है। इसके बाद तीन हजार की आबादी
वाले गांव में मुनादी भी की जा रही है।

Journalist खबरीलाल