रायपुर । राजधानी में जाम से जनता को
राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। राजधानी में यातायात सुगम बनाने के लिए
लोकनिर्माण विभाग द्वारा आधा दर्जन ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण के
लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था, लेकिन शासन ने बजट में किसी भी कार्य
को शामिल नहीं किया है। इससे प्रोजेक्ट पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है।
सूत्रों के अनुसार बजट के अभाव में शासन ने प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में
डाल दिया है।
खम्हारडीह से कचना, टाटीबंध से भनपुरी मार्ग पर हीरापुर चौक और लाखौली से
रायपुर में बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण अक्सर हादसे की संभावना बनी रहती
है। इस वजह से यातायात विभाग यहां पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाने की मांग
की थी। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी का कहना है कि ओवरब्रिज और अंडरब्रिज
के निर्माण के लिए शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन शासन ने बजट
में शामिल नहीं किया है।
ज्ञात हो कि राजधानी वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए कचना और
खम्हारडीह रेलवे क्रासिंग पर 88 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से 865 मीटर
लंबाई और 13 मीटर चौड़ाई का ओवरब्रिज बनाने के लिए शासन ने निर्णय लिया था,
लेकिन पिछले बजट में उसकी स्वीकृति नहीं मिली थी। वाल्टेयर लाइन पर स्थित
खम्हारडीह-कचना रेलवे क्रासिंग पर एक दिन में करीब 150 से 170 ट्रेनें
मालगाड़ी और यात्री गाड़ी गुजरती हैं।
ट्रेन के गुजरने के पांच मिनट पहले रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया जाता है।
पटरी पार करने में यात्रियों को 15 मिनट तक का समय लग जाता है। वहीं दूसरी
तरफ हीरापुर रेलवे क्रासिंग पर स्थित अंडरब्रिज की चौड़ाई कम है और रेलवे
क्रासिंग बंद कर दी गई है, जिससे बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लग गया
गया है, इसलिए हीरापुर रेलवे क्रासिंग पर 3,495 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज
का निर्माण कार्य का प्रस्ताव था।

Journalist खबरीलाल