Breaking News

NEWS JAIPUR कांग्रेस कमेटी ने स्टार प्रचारकों की सूची में गहलोत व पायलट के नाम शामिल:

post

जयपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान की
वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ) विधानसभा सीटों पर होने वाले उप
चुनाव के प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री अशोक
गहलोत के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी शामिल किया है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी इस सूची में गहलोत व
पायलट के साथ पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
गोविंद सिंह डोटासरा सहित राज्य सरकार के अनेक मंत्रियों व विधायकों के
नाम हैं।

उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने
बृहस्पतिवार को उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

कांग्रेस ने वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत व धरियावद से नागराज मीना को
टिकट दिया है। दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतगणना दो
नवंबर को होगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner