सिंगापुर. दुनिया में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने
के बाद कई देशों ने यात्रा पर लगाए प्रतिबंधों को हटा लिया है। इसी कड़ी
में सिंगापुर ने 11 देशों के लिए अपने रास्ते खोल दिए हैं। 19 अक्तूबर से
सिंगापुर एयरलाइंस 11 देशों के 14 शहरों में अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही
है। यानी इस देश के लोगों को अब क्वारंटाइन में नहीं रहना पड़ेगा। हालांकि,
भारत को अभी इसमें शामिल नहीं किया गया है। भारत और सिंगापुर के बीच अभी
फ्लाइट सेवाएं शुरू नहीं की गई है।
सिंगापुर सरकार की वीटीएल योजना में 11 देशों में सात यूरोपीय देशों को
शामिल किया गया है, जिसमें डेनमार्क, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, स्पेन और
यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी है। इसके अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा
शामिल हैं। इस सूची में एक मात्र एशियाई देश ब्रुनेई को शामिल किया गया है।
चीन, भारत और इंडोनेशिया को अब तक शामिल नहीं किया गया है।
यात्रा के लिए दिखानी होगी निगेटिव रिपोर्ट
इसके अलावा, दक्षिण कोरिया के टीकाकरण वाले यात्रियों को भी 15 नवंबर से
देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इस दौरान कोविड-19
प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। यात्रियों को यात्रा से 48 घंटे पहले
एनटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगी, तब जाकर उन्हें यात्रा की
अनुमति मिलेगी।

Journalist खबरीलाल