रायपुर : खम्हारडीह
सार्वजनिक दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति पिछले 73 सालों से लगातार बीटीआइ
मैदान शंकर नगर में दशहरा महोत्सव मनाती आ रही है। मगर, पिछले दो साल से
दशहरा महोत्सव के आयोजन में विवाद पैदा करने के विरोध में दशहरा समिति और
नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड 31 के रहवासियों ने सोमवार 11 अक्टूबर को
प्रदर्शन करने का एलान किया है। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे अशोका टावर चौक
शंकर नगर में किया जा रहा है।
इलाके के कांग्रेसी और भाजपा नेता
दोनों का ही दावा है कि वे आयोजन करते हैं। इस आयोजन में श्रेय लेने को
लेकर विवाद फिलहाल सड़क पर आ गया है। भाजपा के स्थानीय नेता धरने पर बैठ गए
हैं और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि वे आयोजन में व्यवधान पैदा
करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी नियम शर्तों की सहमति के बाद भी समिति को
दशहरा महोत्सव मनाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Journalist खबरीलाल