प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले सभी को
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 28वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी। साथ
ही का कि ये आयोजन आज ऐसे समय हो रहा है, जब हमारा देश अपनी आजादी का अमृत
महोत्सव मना रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत के लिए मानवाधिकारों की प्रेरणा का, मानवाधिकार के
मूल्यों का बहुत बड़ा स्रोत आज़ादी के लिए हमारा आंदोलन, हमारा इतिहास है।
हमने सदियों तक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया। एक राष्ट्र के रूप में,
एक समाज के रूप में अन्याय-अत्याचार का प्रतिरोध किया है।
जानें- अमित शाह क्या बोले
-इस कार्यक्रम में अमित शाह भी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा
कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने 28 साल में 20 लाख से ज्यादा मामलों का
निस्तारण किया है और 205 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा , जिनके साथ अन्याय हुआ
था उन्हें दिलाने का काम किया है।
-इसके साथ ही कहा कि पिछले 6 सालों में करीब 60 करोड़ गरीब आबादी का
ध्यान रखा गया है। साथ ही 10 करोड़ महिलाओं को शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं,।
इतना ही नहीं अमित शाह ने कहा कि लगभग 4 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई
है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा था, मंगलवार सुबह 11 बजे 28 वें NHRC
फाउंडेशन डे कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।’ ट्वीट में उन्होंने आयोग की
सराहना करते हुए उल्लेखनीय भूमिका का भी जिक्र किया था। इस कार्यक्रम में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जस्टिस अरुण मिश्रा भी शामिल होंगे। बता
दें कि जस्टिस मिश्रा आयोग के चेयरपर्सन हैं।
मानवाधिकार संरक्षण कानून, 1993 के तहत आयोग की स्थापना 12 अक्तूबर 1993
को मानवाधिकारों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ की गई
थी। NHRC मानवाधिकारों के उल्लंघन का संज्ञान लेता है, जांच करता है और
सार्वजनिक प्राधिकारों द्वारा पीड़ितों को दिए जाने के लिए मुआवजे की
सिफारिश करता है।

Journalist खबरीलाल