Breaking News

NEWS RAIPUR घर बनाना हुआ और महंगा,सरिया सीमेंट के दाम बढ़े:

post

 रायपुर  । छत्‍तीसगढ़ की राजधानी
रायपुर में सीमेंट की अघोषित किल्लत की वजह से इसकी कीमतों को लेकर हाहाकार
मचा हुआ है। दूसरी ओर अब सरिया भी लगातार नए-नए रिकार्ड बना रहा है। हफ्ते
भर में ही सरिया की कीमतों में 1,500 रुपये टन की बढ़ोतरी हो गई है।
सोमवार 11 अक्टूबर को सरिया 64 हजार 700 रुपये प्रति टन पहुंच गया। खास बात
यह है कि बाजार में अभी भी मांग नदारद बनी हुई है।

आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी की संभावना बनी हुई है। इस
प्रकार से भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में जबरदस्त तेजी से लोगों के घर
बनाने का सपना और महंगा हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में बिल्डरों द्वारा
भी अपने प्रोजेक्टों में बढ़ोतरी की जाएगी।

ये है वजह
क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि सरिया की कीमतें बढ़ने के
पीछे मुख्य कारण कोयले की कीमतों में हुई बढ़ोतरी है। उद्योगों को इन
दिनों कोयला दोगुना से तीन गुना कीमतों पर मिल रहा है। इसकी वजह से उत्पादन
लागत भी महंगी हो गई है और इसका असर ही सरिया की कीमतों पर पड़ रहा है।

सीमेंट के दाम भी 350 रुपये तक पहुंचे

ट्रक हड़ताल के चलते इन दिनों बाजार में सीमेंट की भी अघोषित किल्लत बनी
हुई है। इसका असर सीमेंट की कीमतों पर पड़ा है और बाजार में सीमेंट के दाम
350 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गए हैं। साथ ही सीमेंट कंपनियों का उत्पादन
भी काफी कम हो गया है। आने वाले दिनों में भी इसका असर बाजार में पड़ेगा।
 
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner