रायपुर । कई तरह की स्वास्थ्यगत समस्याओं
को देखते हुए डाक्टर मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग (एमआरआइ) MRI स्कैन कराते
हैं, मगर एमआरआइ कराने वाले अधिकतर मरीजों में इसकी उपयोगिता सिद्ध नहीं
हुई है। छत्तीसगढ़ राज्य के डीकेएस स्नातकोत्तर अनुसंधान संस्थान, रायपुर
(डीकेएस शासकीय सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल) के न्यूरोलाजी विभाग में पदस्थ सह
प्राध्यापक डा. अभिजीत कुमार ने एमआरआइ जांच की उपयोगिता पर शोध में पाया
कि 40 फीसद मरीजों में एमआरआइ उपयोगी नहीं था।
कमर दर्द में एमआरआइ
की उपयोगिता तभी सार्थक है, जब दर्द के कारण तंत्रिका तंत्र से संबंधित
समस्या हो या बहुत ही अधिक दर्द। इसलिए बेवजह एमआरआइ जांच से मरीजों को
बचाना ही बेहतर है। चिकित्सक के मुताबिक निजी अस्पतालों की ओपीडी में
मस्तिष्क, रीढ़ व जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर आने वाले 80 फीसद से अधिक
मरीजों का एमआरआइ कराया जाता है। वहीं सरकारी अस्पताल में जरूरत पर ही 30
से 40 फीसद को कराया जाता है। यह शोध इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च
(आइसीएमआर) के जनरल में प्रकाशित हुआ है।
कमर दर्द की शिकायत पर एमआरआइ जांच अधिक
चिकित्सक
ने बताया कि कमर दर्द की शिकायत पर कई तरह की महंगी जांचों में अधिक पैसा
खर्च होता है, जिसमें से एमआरआइ जांच महत्वपूर्ण है। इसका शुल्क करीब छह से
सात हजार रुपये है। ध्यान देने वाली बात है कि यह जांच लगभग हर मरीज को
लिखी जाती है। इससे मरीज की जेब पर बोझ बढ़ता जाता है।
इस तरह हुआ शोध
डा. अभिजीत ने बताया कि 20 से 70 वर्ष आयु वर्ग के मरीजों पर यह अध्ययन
किया गया। सभी मरीज लंबे समय के रीढ़, कमर व जोड़ों के दर्द से पीड़ित थे।
इसमें कुछ तीन माह से अधिक तो कुछ मरीजों में दर्द की समस्या दस वर्ष से
अधिक समय की थी। सभी मरीजों का एमआरआइ किया गया। इसमें सबसे आम समस्या थी
डिस्क का बाहर निकलना। इसके बाद दूसरी सबसे आम समस्या रीढ़ की हड्डी व जोड़ों
में आर्थराइटिस होना।
60 फीसद उपयोगी रही जांच
तुलनात्मक रूप
से मरीजों के दर्द के पैटर्न पर अध्ययन करने पर जो निष्कर्ष निकला, वह थोड़ा
चौंकाने वाला था। डिस्क का दर्द कमर से पैरों तक जाता है। रीढ़ के जोड़ों का
दर्द कमर के आसपास ही रहता है। रीढ़ की हड्डी व जोड़ों में दर्द की शिकायत
वाले मरीजों में एमआरआइ जांच 60 फीसद उपयोगी रही।
एमआरआइ की उपयोगिता के लिए विवेकपूर्ण निर्णय जरूरी
डीकेएस शासकीय सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल रायपुर में न्यूरोलाजी विभाग के सह
प्राध्यापक डा. अभिजीत कुमार ने कहा कि प्राय: यह देखा गया है कि उम्र बढ़ने
के साथ डिस्क का रीढ़ के जोड़ों से बाहर निकलना एक सामान्य प्रक्रिया है।
कमर दर्द के दौरान एमआरआइ में इस डिस्क को देख कर यह अनुमान लगाना कि दर्द
का यही कारण है, अत्यंत कठिन है। कई बार तो इसी कारण बहुत से मरीज अपनी
शल्य क्रिया तक करा लेते हैं, लेकिन उनका दर्द समाप्त नहीं होता। इसलिए
एमआरआइ की उपयोगिता के लिए विवेकपूर्ण निर्णय जरूरी है।

Journalist खबरीलाल