Breaking News
अन्य post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Wednesday ,October 13,2021

NEWS GWALIOR बुजुर्ग महिला से मारपीट कर दिया था लूट की वारदात को अंजाम, अब खा रहे हैं जेल की हवा:

post

ग्वालियर. ग्वालियर की जनकगंज थाना पुलिस ने एक सप्ताह

पहले बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट का बुधवार को खुलासा करते हुए दो

आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से महिला से लूटे गए

जेवरात भी बरामद किए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे जो कहानी निकल कर आई है

वह बेहद ही रोचक है।

दरअसल स्कूल से रिटायर्ड प्रिंसिपल अपने घर पर नौकरानी रखी हुई है।

नौकरानी की बेटी जो कि नाबालिग है। उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से युवक

से हुई थी। युवक नाबालिग प्रेमिका से मिलने के लिए रिटायर्ड प्रिंसिपल के

घर आता रहता था। इस दौरान उसने देखा कि महिला अकेली रहती है और उसके पास

सोने-चांदी के जेवरात भी हैं।

यही कारण है कि मौका पाकर बीती 6 अक्टूबर को दोपहर के समय दो युवक महिला

के घर में दाखिल हुए और महिला के साथ मारपीट करके उसके हाथों में पहने

सोने के कंगन को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद यह आरोपी महाकाल दर्शन करने

के लिए चले गए थे। इसी दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो

दोनों युवक की शिनाख्त हो गई। जैसे ही यह लोग उज्जैन से ग्वालियर पहुंचे

पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner