Breaking News

NEWS BILASPUR देश में नहीं होगा बिजली संकट:

post

बिलासपुर।  कोयला उत्पादन के
क्षेत्र में लगातार आ रही गिरावट और देशव्यापी आपूर्ति संकट के बीच बुधवार
को केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी बिलासपुर पहुंचे। चकरभाठा एयरपोर्ट
में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कोयला मंत्री ने कहा कि बिजली मंत्रालय
ने हमारे सामने 1.9 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति का लक्ष्य रखा था। 20
अक्टूबर तक इसे बढ़ाकर दो मिलियन टन का लक्ष्य हमें दिया गया है। आज ही हमने
दो मिलियन टन आपूर्ति का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। उन्होंने आश्वस्त
किया कि कोयला उत्पादन और आपूर्ति संकट के कारण देश में बिजली की दिक्कत
नहीं होने देंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए योजनाएं बनाई जा रही है।

कोयला मंत्री जोशी दिल्ली से चार्टर प्लेन से चकरभाठा एयरपोर्ट पहुंचे।
एयरपोर्ट में कोयला मंत्री ने पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा की। एसईसीएल
कोल माइंस के प्रवास पर पहुंचे मंत्री जोशी ने कहा कि खदानों के विजिट के
साथ ही उत्पादन और आपूर्ति की समीक्षा करेंगे। खदानों में उत्पादन को लेकर
अफसरों के साथ चर्चा करेंगे। 

हम लगातार समीक्षा कर रहे हैं। बारिश के कारण कोल खनन और उत्पादन
प्रभावित हुआ है। अब स्थिति बेहतर है। कोल उत्पादन की दिशा में अब हम
लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। देश में बिजली संकट के सवाल पर कहा कि किसी
भी हालत में हम कोयला उत्पादन और आपूर्ति के कारण बिजली संकट की स्थिति
निर्मित होने नहीं देंगे। ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने
दोटूक कहा कि मैं आप लोगों के माध्यम से देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता
हूं कि ऐसी स्थिति निर्मित नहींं होगी। माइंस क्षेत्र में प्रवास और
अफसरों के साथ सीधी बातचीत का अर्थ ही यही है कि हम इस दिशा में लगातार
अच्छा कर रहे हैं। बिजली मंत्रालय ने हमें 1.9 मिलियन कोयला आपूर्ति का
लक्ष्य दिया था।

आपूर्ति प्रभावित होने के कारण 20 अक्टूबर तक दो मिलियन टन का लक्ष्य
हमारे सामने रखा गया था। बुधवार को ही हमने यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
दो मिलियन टन कोयले की आपूर्ति हमने कर दी है।

कहीं काई राजनीति नहीं, सब कुछ पारदर्शी

एक
सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से कोयला उत्पादन और
आपूर्ति प्रभावित हुआ है। अब स्थिति पहले से बेहतर है। इसमें कोई राजनीति
नहीं है। सब कुछ पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। बिजली मंत्रालय की मांग
को हम गंभीरता के साथ पूरा कर रहे हैं।

लक्ष्य निर्धारित कर कोल माइंस से कोयले का उत्पादन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो वर्तमान में बिजली उत्पादन
के लिए 1.1 मिलियन कोयले की जस्र्रत है। हमने डिमांड से ज्यादा आपूर्ति
करना बुधवार से प्रारंभ कर दिया है।

भाजपा नेताओं से किया स्वागत

चकरभाठा
एयरपोर्ट में केंद्रीय कोयला मंत्री का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इस
अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,सांसद अस्र्ण साव,प्रदेश प्रवक्ता
भूपेंद्र सवन्नी, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय सहित
बड़ी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner