Breaking News
अन्य post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,October 13,2021

NEWS DELHI पाकिस्तानी आतंकी का बड़ा खुलासा, कहा- 10 जगहों पर की थी रेकी, 2011 का हाईकोर्ट ब्लास्ट भी शामिल:

post

दिल्ली से गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे
किए हैं। खबरों मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि साल 2011 में हाईकोर्ट
के बाहर जो ब्लास्ट हुए थे उस दौरान इसने ही हाईकोर्ट की रेकी की थी।

संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी अशरफ को ब्लास्ट में शामिल एक संदिग्ध की फोटो
दिखाई गई तो उसने बताया कि उसने ही हाईकोर्ट की रेकी की थी। हालांकि यह उस
ब्लास्ट में शामिल था या नहीं यह अभी पूछताछ में साफ होगा। उसने NIA, RAW
और MI ने भी लंबी पूछताछ की।

पाकिस्तानी आतंकी अशरफ ने यह भी खुलासा किया कि उसने इंडिया गेट और लाल
किले की भी रेकी की थी। सूत्रों का कहना है कि उसने 10 जगहों पर रेकी की
थी।

गौरतलब है रि बीते दिनों दिल्ली से एक पाकिस्तानी आतंकी की गिरफ्तारी
हुई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से
पाकिस्तानी नागरिकता के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि
ये आतंकी भारतीय नागरिक की फर्जी आईडी के साथ रह रहा था। इस आतंकी के पास
से एके-47 राइफल के साथ गोला बारुद बरामद हुई थी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner