Breaking News

NEWS RAIPUR रि-रोलिंग मिलों का उत्पादन हुआ आधे से कम:

post

रायपुर  । महंगे कोयले के साथ ही
बिजली की मार के चलते इन दिनों प्रदेश की रि-रोलिंग मिलों की स्थिति काफी
खराब हो गई है। हालात ये हो गए हैं कि प्रदेश की 200 रि-रोलिंग मिलों से
करीब 10 रोलिंग मिलें बंद हो चुकी हैं और जो रोलिंग मिलें चल रही हैं,
एक-एक हफ्ते के लिए उनके ही प्लांट बंद किए जा रहे हैं, ताकि नुकसान से
थोड़ा उबरा जा सके।

छत्तीसगढ़ स्टील रि-रोलर्स एसोसिएशन से मिली
जानकारी के अनुसार, कोयले के दाम बीते छह महीनों में तीन गुना हो गए हैं और
इसके साथ ही उद्योगों को बिजली की मार पड़ रही है। इसके चलते ही प्रत्येक
उद्योग को 10 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इन
दिनों कोयले की लिंकेज की तैयारी की जा रही है।

रि-रोलिंग मिलों की
भी यह मांग है और उनका कहना है कि ऐसा होने से काफी फायदा होगा। एसोसिएशन
के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि अगर जल्द ही कोयला और बिजली पर ध्यान
नहीं दिया गया तो रि-रोलिंग मिलों की हालत और खराब हो जाएगी। अभी कोयला और
बिजली के साथ ही उनके पास कच्चा माल की भी समस्या आ रही है। इसके कारण रि
रोलिंग मिलों की हालत और खराब होती जा रही है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner