Breaking News

NEWS RAIPUR विदेशी ई-कामर्स कंपनी के खिलाफ जांच :

post

रायपुर  : कन्फेडरेशन
आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने विदेशी ई-कामर्स कंपनी के खिलाफ सीबीआइ
जांच की मांग की है। कैट का कहना है कि इन कंपनियों द्वारा नियमों का पूरी
तरह से उल्लंघन किया जा रहा है। साथ ही एक रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई
है कि इन कंपनियों द्वारा उत्पादों की नकल करते हुए अपने द्वारा निर्मित
उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर
पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव
ने कहा कि उत्पादों की नकल करना और खोज में धांधली करना एक गंभीर अपराध है,
जो भारत के घरेलू छोटे निर्माताओं और व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के
सरकार के प्रयास का सीधा उल्लंघन है। इस पर सरकार द्वारा तुरंत कारवाई करनी
चाहिए। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों के खिलाफ लगाए गए आरोपितों की तत्काल
सीबीआइ जांच होनी चाहिए।

दिल्ली में इस मुद्दे पर होगी बैठक

कैट के
पदाधिकारियों ने बताया कि इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए अपने
नेशनल बोर्ड की एक मीटिंग दिल्ली में बुलाई गई है। इस मीटिंग में इस मुद्दे
को लेकर चर्चा की जाएगी और रणनीति तय की जाएगी। कैट द्वारा बीते कई सालों
से विदेशी ई कामर्स कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोला गया है। इन विदेशी ई
कामर्स कंपनियों के विरोध में पिछले दिनों कैट ने प्रधानमंत्री के नाम
ज्ञापन भी सौंपा है। साथ ही इस मामले में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने
की भी मांग की है। कैट का कहना है कि इन कंपनियों पर लगाम कसना जरूरी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner