Breaking News

NEWS RAIPUR आदिवासी महोत्सव और राज्योत्सव की तैयारियां शुरू:

post

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस
कालेज मैदान में आदिवासी महोत्सव और राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी
तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और एसएसपी ने
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक
दिशा-निर्देश दिए। शहर के साइंस कालेज मैदान में 26 अक्टूबर से आदिवासी
महोत्सव और एक नवंबर को राज्योत्सव के आयोजन की पूर्व प्रशासनिक तैयारियों
को लेकर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक, वरिष्ठ
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के साथ साइंस कालेज का जायजा लिया।

कलेक्टर
और आयुक्त ने मौके पर मौजूद नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, लोक
निर्माण विभाग, विद्युत पावर कंपनी समेत विभिन्न सरकारी विभागों के
अधिकारियों को राज्य शासन के निर्देश पर सभी आवश्यक तैयारियां पुख्ता तरीके
से समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा
है। उन्होंने कहा कि तय दिशा-निर्देशों में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त
नहीं की जाएगी।

तैयारियों
की लगातार मॉनिटरिंग करने के साथ विभागीय समन्वय स्थापित कर पूरा करवाने
के निर्देश दिए। नगर निगम के अधिकारियों को आदिवासी महोत्सव और राज्योत्सव
के आयोजन को ध्यान में रखकर साइंस कालेज परिसर की सफाई करवाकर कचरा परिवहन
करवाने को कहा गया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner