Breaking News
अन्य post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Saturday ,October 23,2021

जम्मू कश्मीर पुलिस के शहीद पुलिसकर्मी के परिजन से मिले अमित शाह:

post

 श्रीनगर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू

कश्मीर पुलिस के शहीद अधिकारी परवेज अहमद के परिजन से शनिवार को मुलाकात

की। शहर के नौगाम इलाके में इस साल जून में आतंकवादियों ने अहमद की हत्या

कर दी थी। जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए शाह हवाई अड्डे से सीधा

नौगाम गए। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गृह मंत्री जम्मू कश्मीर

पुलिस के निरीक्षक परवेज के घर गए जिनकी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।’’

अधिकारियों ने कहा कि शाह ने शहीद पुलिसकर्मी के परिजन को सांत्वना दी।

शहीद पुलिस अधिकारी की विधवा फातिमा अख्तर को शाह ने अनुकंपा के आधार पर

सरकारी नौकरी के दस्तावेज सौंपे। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘आज मैं शहीद परवेज

अहमद डार के परिजन से मिला और उन्हें सांत्वना दी। मुझे और राष्ट्र को उनकी

बहादुरी पर गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी के नए जम्मू कश्मीर के सपने को सच करने के लिए हम

सारे प्रयास कर रहे हैं।’’ अहमद 22 जून को नमाज पढ़कर लौट रहे थे, तभी नौगाम

में उनके घर के पास आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी थी।

गृह मंत्री के साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र

ंिसह और पुलिस महानिदेशक दिलबाग ंिसह मौजूद थे। पांच अगस्त 2019 को

अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त किये जाने के बाद शाह की यह पहली

कश्मीर यात्रा है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner