लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने सात वादे सार्वजनिक करने के
कुछ दिन बाद सोमवार को ऐलान किया कि राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर
लोगों का किसी भी बीमारी का 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कराया जाएगा।
प्रियंका ने एक ट्वीट में कहा, “सस्ते व अच्छे इलाज के लिए घोषणापत्र
समिति की सहमति से उप्र कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर, कोई
भी हो बीमारी, मुफ्त होगा 10 लाख रूपये तक का इलाज सरकारी।” उन्होंने
कोविड-19 महामारी के दौरान और इस वक्त राज्य में जगह-जगह से आ रहीं बुखार
फैलने की खबरों को लेकर सरकारी व्यवस्थाओं पर निशाना साधते हुए इसी ट्वीट
में कहा “कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा
के चलते उप्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी।”
इससे पहले, कांग्रेस के सत्ता में आने पर छात्राओं को स्मार्टफोन और
इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया गया था। पिछली 23 अक्टूबर को प्रियंका
ने बाराबंकी जिले से प्रतिज्ञा यात्राओं को हरी झंडी दिखाई थी।
इस मौके पर पार्टी ने 20 लाख लोगों को नौकरी देने, बिजली का बिल आधा
करने और कोविड-19 महामारी के दौरान वित्तीय संकट से गुजर रहे परिवारों को
25-25 हजार रुपए की सहायता देने का ऐलान किया था। पार्टी प्रदेश के आगामी
विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की भी घोषणा कर चुकी
है।

Journalist खबरीलाल