Breaking News

NEWS JAGDALPUR सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़: 3 नक्सली ढेर, AK-47 समेत कई प्रकार के हथियार बरामद:

post

जगदलपुर. राज्य से लगते तेलंगाना बॉर्डर पर सोमवार की
सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में
सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से एक AK-47
समेत कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी के मुताबिक
सुरक्षाबलों के जवान अब भी जंगल में ही मौजूद हैं। यह कार्रवाई तेलंगाना
पुलिस और तेलंगाना ग्रेहाउंड्स ने की है।

मुइभेड़ के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के मुलगु जिले के
जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना थी। इसके बाद
तेलंगाना पुलिस और तेलंगाना ग्रेहाउंड्स फोर्स सर्चिंग पर निकले थे। बताया
गया है कि जवान जैसे ही जंगल में घुसे, वैसे ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू
कर दी।

पुलिस-नक्सलियों के बीच लगभग 2 घंटे फायरिंग चली। जवानों को भारी पड़ता
देख नक्सली जंगलों में भाग निकले। मुलगू जिले का जंगल छत्तीसगढ़ के बीजापुर
जिले की सीमा से लगा हुआ है। जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया
था। फिलहाल इस मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती जिलों में तैनात पुलिस
को भी अलर्ट कर दिया गया है। उधर, मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हो
सकी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner