सिमडेगा. झारखंड के सिमडेगा जिले में वाहनों की तलाशी
अभियान के दौरान जब्त किए गए आभूषण के गबन के आरोप में बांसजोड़ पुलिस चौकी
के प्रभारी समेत तीन पुलिसर्किमयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक
डॉ शम्स तबरेज ने रविवार को बताया कि सहायक सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार,
पुलिस चालक शाहिद रजा खान और चौकी प्रभारी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया
है जबकि एएसआई योगेंद्र शर्मा और विजेंद्र कुमार तथा पुलिस चौकी के सहायक
अरशद खान से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूछताछ की।
एसपी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई करने के अलावा इनके खिलाफ विभागीय
जांच भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह जांच एक वाहन से बांसजोड़ पुलिस
चौकी द्वारा जब्त किए गए लाखों रुपये के चांदी के आभूषणों से संबंधित है।
गौरतलब है कि बांसजोड़ पुलिस ने छह अक्टूबर को चांदी के आभूषण और 38.830
किलोग्राम की चांदी की एक ईंट जब्त की थी। चांदी की ईंट और आभूषणों की कीमत
करीब 25 लाख रुपये बतायी जा रही है। एक एसयूवी से ओडिशा के जरिए इन
आभूषणों की छत्तीसगढ़ से रांची तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने राष्ट्रीय
राजमार्ग 143 पर तार्गा महारोली में वाहन तलाशी अभियान के दौरान यह गाड़ी
पकड़ी थी।
बहरहाल, छत्तीसगढ़ पुलिस ने सिमडेगा पुलिस को बताया कि रायपुर में एक
आभूषण की दुकान से 80 लाख रुपये के आभूषण चोरी किए गए और सिमडेगा में
बांसजोड़ पुलिस चौकी ने चांदी के जो आभूषण जब्त किए थे, वे इसी दुकान के
हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बांसजोड़ पुलिस ने जब्त किए गए आभूषणों का गबन
किया। इन आरोपों के बाद डीआईजी पंकज कंबोज ने आशीष कुमार और अन्य
पुलिसर्किमयों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद एसपी ने आशीष कुमार को निलंबित
कर दिया और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।
एसआईटी ने पूछताछ के दौरान बांसजोड़ पुलिस चौकी प्रभारी से मिली जानकारी
पर 10 किग्रा वजन के आभूषण बरामद किए। इसके अलावा एसआईटी ने पुलिस चालक
शाहिद रजा खान से पूछताछ के बाद ओडिशा में बीरमित्रपुर में एक आभूषण की
दुकान से आभूषण बरामद किए। एसआईटी ने कुल 14.776 किग्रा चांदी के आभूषण
बरामद किए।

Journalist खबरीलाल