दुबई. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि टीम ने
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच से पहले घुटने के बल बैठकर ‘ब्लैक
लाइव्स मैटर’ आंदोलन के प्रति समर्थन प्रबंधन से मिले निर्देश के बाद
जताया था जिससे पहले पाकिस्तानी टीम ने भी नस्लवाद विरोधी मुहिम को समर्थन
देने पर रजामंदी जताई थी ।
रोहित शर्मा और केएल राहुल के बल्लेबाजी के लिये उतरने से पहले भारतीय
खिलाड़ियों ने टीम डगआउट के बाहर घुटने के बल बैठकर इस वैश्विक मुहिम को
समर्थन दिया । पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने अपने दिल पर हाथ रखकर मुहिम को
समर्थन दिया ।
भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार इस तरह से समर्थन जताया है। कोहली ने दस
विकेट से मिली हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में इस बारे में पूछे जाने पर
कहा ,‘‘ हमें प्रबंधन से वैसे निर्देश मिले थे । पाकिस्तानी टीम भी इस
मुहिम में समर्थन के लिये राजी हो गई थी और हमने भी रजामंदी जताई । इसी तरह
से यह तय हुआ ।’’
अमेरिका में पिछले साल मई में अफ्रीकी अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की
पुलिसकर्मी के हाथों मौत के बाद से दुनिया भर के खिलाड़ियों ने घुटने के बल
बैठकर नस्लवाद के खिलाफ इस आंदोलन को समर्थन जताया है ।

Journalist खबरीलाल