नयी दिल्ली. दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच
झड़प में तीन कैदी घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना शनिवार की
है। सूचना मिलने के बाद पुलिस दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) पहुंची।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें ंिपकू (24), सुनील
शेरावत (32) और सन्नी (32) की ‘मेडिको लीगल केस’ (एमएलसी) रिपोर्ट मिली है।
उनके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं।
‘मेडिको लीगल केस’ उस रिपोर्ट को कहते हैं, जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञ
किसी कानूनी मामले में, शरीर पर लगी चोट की जानकारी देता है। ंिपकू और
सुनील को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनील का बयान भी दर्ज
कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि सेंट्रल जेल के कारागार नंबर-1 के उपाधीक्षक की
शिकायत के बाद हरि नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307
(हत्या का प्रयास) , 324 (धारदार हथियार से चोट पहुंचाना) और 34 (साझा
इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में रोहित कपूर, राजेश,
सुनील शेरावत और संदीप दलाल का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज किया गया है, जो
कारागार नंबर-1 की कोठरी नंबर-2, वार्ड नंबर-7 में बंद हैं।

Journalist खबरीलाल