Breaking News

NEWS RAIPUR छत्‍तीसगढ़ में बच्चों को भी जल्द कोरोना टीका मिलने की उम्मीद है:

post

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में बच्चों
को भी जल्द कोरोना टीका मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन के ट्रायल के बीच
छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी राज्याें में बच्चों के टीकाकरण की तैयारियों पर
मंथन चल रहा है। छंत्‍तीसगढ़ प्रदेश में बच्चों के टीकाकरण की तैयारियों
को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के कोविड टीकाकरण शुरू
होने की स्थिति में राज्य पूरी तरह से तैयार है। यहां शून्य से 18 वर्ष के
करीब एक करोड़ बच्चे हैं।

वहीं 11 प्रकार के टीकाकरण नियमित किए जाते
हैं। जो स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर शासकीय व प्राइवेट अस्पतालों में लग
रहे हैं। टीकाकरण शुरू होने की स्थिति में सामान्य केंद्रों में टीकाकरण
व्यवस्था करने की योजना है। बच्चों के लिए कोरोना टीका आने के बाद ही पता
चल सकेगा कि कितने उम्र के बच्चों को पहले चरण में टीका लगाया जाएगा। इसके
मुताबिक ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। 

इस संबंध में राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. वीआर भगत ने बताया कि देश समेत
पूरे प्रदेश में बच्चों के कोरोना टीकाकरण का ट्रायल केंद्र स्तर पर जारी
है। आने वाले समय में जल्द ही बच्चों के लिए भी कोरोना से बचाव के टीके
आएंगे। छत्‍तीसगढ़ राज्य में शून्य से 18 वर्ष तक के करीब एक करोड़ बच्चे
हैं। यहां 11 तरह के टीकाकरण कार्यक्रम बच्चों के लिए चल रहे हैं। यदि आने
वाले समय में टीकाकरण के लिए हमारी तैयारी पूरी है। हालांकि केंद्र सरकार
की तरफ से अभी बच्‍चों के कोरोना रोधी टीकाकरण को लेकर कोई पत्र नहीं मिला
है। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner