रायपुर । छत्तीसगढ़ की
राजधानी रायपुर जिले में व्यापक ऋण शिविर का आयोजन 27 अक्टूबर को सुबह 11
बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउनहाल में किया जाएगा। अग्रणी बैंक
प्रबंधक अमित रंजन ने बताया कि रायपुर जिले में आयोजित व्यापक ऋण शिविर में
जिले के सभी बैंक भाग ले रहे हैं। इसमें सभी बैंको के स्टाल लगाए जाएंगे
और सभी बैंक अपने उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित करेंगे।
इस व्यापक ऋण शिविर में सरकार द्वारा प्रायोजित व अन्य ऋण योजनाओं के
लाभार्थियों को चेक एवं स्वीकृति पत्र भी वितरण किया जाएगा। व्यापक ऋण
शिविर में शासकीय योजनाओं द्वारा प्रायोजित ऋण पीएम स्वनिधि, पीएमएमवाई,
एसयूआइ, इसिएलजीएर्स, एआइएफ, पीएमईजीपी, एएचएफ, आत्मनिर्भर भारत योजना एवं
राज्य की अन्य ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी शामिल होंगी।
वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के मौके पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस
मनाया जाएगा। इस अवसर पर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने
के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शहर में कई जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
होंगे।
और एक नवंबर से राज्योत्सव राज्य अलंकरण कार्यक्रम के लिए जिला स्तर पर
आवश्यक समन्वय के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर मयंक
चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी और अपर कलेक्टर रायपुर पद्मिनी भोई साहू को
सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही नोडल अधिकारी के सहायता के
लिए संयुक्त कलेक्टर गरियाबंद अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर पीसी कोरी,
डिप्टी कलेक्टर सुभाष राज को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Journalist खबरीलाल