Breaking News

News Bilaspur Crime :: शादी का झांसा देकर बनाया सम्बन्ध, फिर कर ली दूसरे से शादी, पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार:

post

बिलासपुर। बिलासपुर में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले तो युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उससे शादी का वादा कर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाया था। बाद में उससे बातचीत बंद कर दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। परेशान युवती ने जब इस बात की शिकायत पुलिस से की तब पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बेमेतरा अपने ससुराल में करवा चौथ बनाने पहुंचा था। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।  

बताया जा रहा है कि मामला करीब एक साल पहले का है। 21 साल की युवती और बिल्हा क्षेत्र के निपनिया निवासी 29 वर्षीय रामकुमार कोसले दोनों गांव के एक शादी में मिले थे। इस बीच उनकी दोस्ती हो गई। फिर रामकुमार ने युवती को प्यार का इजहार किया था। युवती भी रामकुमार को चाहने लगी। जून 2020 में युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। युवती भी उसके झांसे में आ गई। इसके बाद रामकुमार अप्रैल 2021 तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। अचानक युवक ने उससे बातचीत करना बंद कर दूरी बढ़ा ली। इस बीच युवती को पता चला कि उसकी शादी हो गई है। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सितंबर में FIR दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने रामकुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner