Breaking News

news mumbai ऐसी कार्रवाइयों से डरता नहीं, वक्फ संपत्तियों की बिक्री पर छापेमारी के बाद मलिक ने कहा:

post

मुंबई. वक्फ संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री से जुड़े
धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा महाराष्ट्र में कई
परिसरों पर छापेमारी किए जाने के बाद, राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के
मंत्री नवाब मलिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसी इस गलतफहमी में
है कि वह उन्हें इस तरह के कार्यों से डरा सकती है.मलिक ने यहां संवाददाता
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय एजेंसी का उपहास उड़ाया और कहा कि
वक्फ बोर्ड के तहत आने वाली 30,000 संस्थाओं की जांच किये जाने का स्वागत
है. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड ईडी को सभी आवश्यक सहयोग देगा. मंत्री ने
कहा, हालांकि इसे शिया वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा की गई शिकायतों की भी उतनी
ही दिलचस्पी से जांच करनी चाहिए.

मलिक ने कहा, ‘‘अगर ईडी को लगता है कि इस तरह की कार्रवाई (छापेमारी) से
मैं डर जाउंगा, तो यह गलतफहमी है. इस तरह की कार्रवाइयां मुझे उस ‘सफाई
अभियान’ को जारी रखने से नहीं रोकेंगी जिसके तहत केंद्रीय एजेंसियों का
दुरुपयोग किया जाता है.’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर स्पष्ट रूप
से इशारा करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) मंत्री ने कहा कि
वह अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ ईडी को “कुछ नेताओं” के दस्तावेजों की एक
सूची भेजेंगे और एजेंसी से उनकी जांच करने का आग्रह करेंगे. मलिक भाजपा के
राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों, विशेष रूप से स्वापक
नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के कथित दुरुपयोग के लिए मोदी सरकार पर हमलावर
रहे हैं.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner