नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के पीयूष जैन नामक
व्यवसायी के यहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है। इसमें करोड़ों
रुपये का कैश बरामद हुआ है। नोटों के बंडलों से भरी अलमारियों की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पीयूष जैन कानपुर के नामी परफ्यूम व्यवसायी हैं
और समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। पीयूष जैन
ही वह शख्स हैं, जिन्होंने समाजवादी परफ्यूम को लॉन्च किया था। गुरुवार दोपहर को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने जैन के घर पर रेड
डाली थी। आनंदपुरी इलाके में पीयूष जैन के घर में बड़े-बड़े कार्टन्स में
नोट भरे मिले हैं। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। खास बात यह है कि
पीयूष जैन अखिलेश यादव के करीबी हैं और उन्होंने पिछले दिनों समाजवादी इत्र
लॉन्च किया था।
छापे के जो फोटो सामने आए, उनमें दिख रहा है कि
अलमारी में कार्टन में भरकर नोट रखे गए थे। 500 रुपए के नोटों की गडि्डयों
के बंडल बनाकर पूरा कैश रखा गया था। इन बंडलों को ऐसे पैक कर रखा गया था कि
इन्हें आराम से कहीं भी कोरियर किया जा सके। सूत्रों ने बताया कि IT की
टीम नोट गिनने की चार मशीनें लेकर पहुंची थी। शुक्रवार सुबह एसबीआई की
कल्याणपुर ब्रांच से नोट गिनने के लिए 2 मशीनें और बुलाई गई है। गुरूवार
शाम 6 बजे से यहां नोटों की गिनती जारी है। बताया जा रहा है कि नगदी 150
करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो सकती है।

Journalist खबरीलाल