रायपुर। मुख्यमंत्री ने जिस जमीन को स्कूल संचालन के लिए दिया था, वहां अब भूमाफिया ने कब्जा शुरू कर दिया है। इससे नाराज छात्रों ने शनिवार सुबह से स्कूल के सामने हड़ताल कर नारेबाजी करने लगे। उल्लेखनीय है की रायपुर के टिकरापारा भैरव नगर स्थित श्री प्रयास स्कूल के बच्चों के लिए सरकार ने जमीन दिया था। काफी दिनों से नजर गड़ाए भू माफिया जमीन पर कब्जा करने लगे। इससे स्कूल के करीब 700 बच्चे हड़ताल पर बैठ गये हैं। गौरतलब है कि सरकार ने स्कूल के लिए दो एकड़ जमीन दी थी। श्री प्रयास स्कूल के बगल में निर्माण कर रहे भूमाफिया ने जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है।

Journalist खबरीलाल