रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर
से समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू हो गई है। जहां सोसायटियों में किसान
धान बेच रहे है। दूसरी ओर खरीदी केंद्रों में आने वाले शिकायतों के लिए
विपणन संघ मुख्यालय में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
जहां टोल फ्री नंबर से किसान अपनी समस्या को रख सकते है। अधिकारियों के
मुताबिक अभी सबसे ज्यादा टोल फ्री नंबर में किसानों की परेशानी सिर्फ टोकन
को लेकर आ रही है।
काल सेंटर में अधिकांश फोन सिर्फ टोकन को लेकर है।
जिनमें किसानों की ओर से सुबह से लाइन लगाकर खड़े है। फिर भी धान बेचने के
लिए टोकन नहीं मिल पा रहा है। जब समिति प्रबंधक से जानकारी लेते है तो
कहते है कि अभी सप्ताह भर के लिए टोकन बांट चुके है। सप्ताहभर के बाद टोकन
मिलेगा। ऐसे में टोकन की संख्या कब से बढ़ेगी?
इसी तरह धान की नमी को लेकर शिकायत है। किसानों का कहना है कि एक से डेढ़
माह के बाद पहले से धान की कटाई हो चुकी है। ऐसे में धान में नमी कहकर नहीं
खरीद रहे है। जबकि धान में सूखाकर लाया जा रहा है। इसके अलावा पौती,
पंजीयन की समस्या आ रही है। जिसका समाधान काल सेंटर में नियुक्त प्रभारियों
द्वारा किसानों को पंजीयन से लेकर पौती के बारे में समस्या का हल बताकर
धान कैसे बेच सकते है आदि की जानकारी दे रही है।
इन नंबरों में कर सकते है काल
अधिकारियों
ने बताया कि अवकाश के दिन छोड़कर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक किसान किसी
भी समस्या से अवगत करा सकते है। इसके लिए 0771-2425450 और 0771-2425463 या
मार्कफेड वेब साइट एड्रेस www.markfed.cg.nic.in ई मेल
mf_ctrlroom_raipur@nic.in एवं धान उर्पाजन संबंधी वेबसाइट
www.khady.cg.nic.in है।
अब तक प्रदेश में धान खरीदी
प्रदेश
में सभी जिलों मिलाकर अब तक 11 लाख 56 हजार 873 किसानों से 40 लाख 30 हजार
163 मीट्रिक टन धान की खरीदी दी गई है। वहीं धान खरीदी के एवज में किसानों
को 7251.72 करोड़ रुपये बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेट द्वारा
बैंक को जारी कर दिया गया है। धान खरीदी के साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का
उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 15 लाख 84 हजार 20 मीट्रिक टन का डीअो
जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स ने 10,83,605 मीट्रिक धान
का उठाव कर लिया गया है। बता दें कि प्रदेश में किसानों से 2484 धान
उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है।
समिति प्रबंधक से जानकारी लेकर निकाल रहे समाधान
टोल
फ्री नंबर में किसानों की समस्या का निदान कर रहे है। ज्यादातर सवाल टोकन
को लेकर आ रही है। जिसका समिति प्रबंधक से जानकारी लेकर हल निकालने का
प्रयास किया जा रहा है।
दिलीप जायसवाल, नोडल अधिकारी, नियंत्रण कक्ष

Journalist खबरीलाल