रायपुर । राजधानी रायपुर समेत
प्रदेश भर में स्टील और कोयला कारोबारियों के यहां बुधवार से चल रही आयकर
की कार्रवाई के तीसरे दिन 15 ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई पूरी हो गई। सात
ही 20 ठिकानों पर आयकर जांच चल रही है और शनिवार तक पूरी होने की उम्मीद
है।
तीसरे दिन शुक्रवार को कारोबारियों की फैक्ट्री, कोलवाशरी,
ज्वेलरी शाप, आटोमोबाइल और ट्रांसपोर्ट पर फोकस कर तलाशी ली जा रही है।
सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में कच्चे में कैश लेन-देन
करने की रसीदें व पेपर मिले हैं। आयकर अफसरों द्वारा इनका मिलान किया जा
रहा है। गौरतलब है कि बुधवार सुबह से आयकर की टीम द्वारा स्काय अलायज ग्रुप
और इंडस ग्रुप के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों
के अनुसार शुक्रवार को आयकर अधिकारी कारोबार समूह से जुड़े कारोबारियों के
कार्यालय व उनके निवास से करीब एक दर्जन गठरियों में दस्तावेज लाए हैं।
बताया जा रहा है कि आइटी टीम ने कारोबारियों के निवास व कार्यालय से
कंप्यूटर, हार्ड डिस्क के अलावा लैपटाप, मोबाइल और इलेक्ट्रानिक डिवाइस
जब्त किए हैं। इन सभी की फोरेंसिक जांच के लिए आयकर विभाग के हैदराबाद से
सायबर विशेषज्ञों की टीम पहुंची है।
ज्वेलरी व नकदी के मांगे गए दस्तावेज
सूत्रों
के अनुसार आयकर विभाग द्वारा करीब तीन करोड़ की राशि जब्त की गई है और
ज्वेलरी भी जब्त की गई है। इन दोनों के दस्तावेज मांगे जा रहे है कि ये
कहां से आई। इनके साथ ही कच्चे में ढाई सौ करोड़ के लेन-देन के बारे में
जानकारी जुटाई जा रही है।
स्काय अलायज ग्रुप के 12 संस्थानों में जांच पूरी
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात तक स्काय अलायज
ग्रुप के 24 संस्थानों में से 12 संस्थानों में जांच पूरी कर ली गई है।
इसके साथ ही ग्रुप के दूसरे संस्थानों में भी शनिवार तक जांच पूरी होने की
बात कही जा रही है। इसके साथ ही इंडस ग्रुप के रायगढ़ व बिलासपुर में
शुक्रवार तीन जगहों में देर रात तक कार्रवाई पूरी हुई।
30 से 35 लोगों के बयान दर्ज
सूत्रों के मुताबिक कारोबारी समूह से जुड़े करीब 30 से 35 लोगों के बयान भी
दर्ज किए गए हैं। साथ ही जांच में किस भी प्रकार से बेनामी संपत्ति भी नहीं
मिली है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान ये सभी गुमराह कर रहे हैं।

Journalist खबरीलाल