गोपालगंज। बिहार में शादी के अजब-गजब किस्से सामने आते
रहते हैं। फिर एक विवाह चर्चा में है। घटना गोपालगंज की है। जादोपुर थाना
क्षेत्र के अवध नगर में दो पत्नियों के साथ युवक अपनी ससुराल में ही रहता
था। दोनों महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति ने घर में फांसी का फंदा
बनाकर अपनी जान दे दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में
लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। मृतक की पहचान उत्तर
प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान
निवासी नारायण साह के पुत्र अच्छेलाल साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना
मिलने पर इलाके में तरह-तरह की चर्चा छिड़ गई है।
बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना
क्षेत्र के अहिरौली दान निवासी नारायण साह के पुत्र अच्छेलाल साह की शादी
आठ वर्ष पहले जादोपुर थाना क्षेत्र के अवध नगर में मंजू देवी से हुई थी।
शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहने लगा। इस दौरान
अच्छेलाल साह व उसकी साली बेबी देवी के बीच प्रेम हो गया। प्यार इतना परवान
चढ़ा कि दोनों ने चार साल पहले शादी कर ली।
शादी के
बाद अच्छेलाल साह अपनी दोनों पत्नी के साथ अपनी ससुराल में रहने लगे। इस
दौरान रात को घरेलू बात को लेकर दोनों पत्नियों के बीच विवाद हो गया। इस
दौरान पति अच्छेलाल साह ने घर के एक कमरे में अकेले सोने की बात कहकर चला
गया। कमरे में फांसी लगाकर उसने जान दे दी। सुबह इसकी सूचना मिलने बाद
पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। खबर लिखे
जाने तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली थी।

Journalist खबरीलाल