Breaking News

कंसल्टेंसी कंपनी के मैनेजर के घर से 7 लाख के गहने पार:

post

रायपुर। कंसल्टेंसी कंपनी के मैनेजर के घर से चोरों ने 7 लाख रुपये के गहने
पार करने के साथ ही पड़ोसी में रहने के घर पर भी हाथ साफ कर दिया। मैनेजर
अपने परिवार के साथ जगदलपुर गया हुआ था और कल देर रात घर वापस आने पर घटना
की जानकारी हुई।
घटना विधानसभा क्षेत्र के पिरदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
फ्लैट नंबर 6 निवासी चंद्रकांत साहू आमानाका स्थित कंसल्टिंग फर्म में
मैनेजर हैं और अपनी पत्नी श्रद्धा साहू और भाई अजय साहू के साथ रहते हैं।
29 नवंबर की सुबह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में शादी था इसलिए जगदलपुर गए
थे।

अगले दिन 30 नवंबर की दोपहर भाई अजय भी घर में ताला लगाकर किसी काम से
धमतरी चला गया। चंद्रकांत अपने परिवार के साथ 2 दिसंबर की रात करीब 2.45
बजे लौटे तो देखा कि घर के मेन गेट की सिटकनी टूटी हुई थी और अंदर सारा
सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सोने का 12 अंगूठियां, रानी हार, नेकलेस,
कंगन, चेन, मंगलसूत्र, सिक्का, झुमका, टाप्स, बिंदिया, पायल, ब्रेसलेट व 12
हजार रुपए सहित 6-7 लाख का सामान गायब था। चोरों ने इस दौरान बाकी सामानों
को हाथ भी नहीं लगाया। चोरी की जानकारी जैसे ही हुई पड़ोसी बाहर निकले इस
दौरान पता चला कि पड़ोसी अखिलेश बगोलिया के फ्लैट नंबर 9 का भी ताला टूटा
है, फिलहाल वहां कितने की चोरी हुई है इस बारे में जानकारी नहीं मिल गई है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner