00 वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन के निधन दी श्रद्धांजलि
00 स्वस्थ व प्रदूषण मुक्त रायपुर बनाने एकजुट हुए लोग
रायपुर । शहर
को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम सभापति प्रमोद ने अपने जन्मदिन 3
दिसंबर 2015 को जब महापौर नियुक्त हुए थे तब नो व्हीकल डे की शुरुआत की थी।
हर माह के प्रथम रविवार को निकाली जाने वाली यह रैली कोरोना संक्रमित काल
के चलते स्थगित कर दी गई थी और आज एक बार जन्मदिन के दिन नो व्हीकल डे-2 की
शुरुआत की गई है जिसमें शहर के सभी लोग एक जूट हुए और लोंगों को जागरूक
करने के लिये सायकल रैली निकाली। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन के
निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहर
के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं, जागरूक एवं प्रबुद्धजनों से मिले
सुझावों के आधार पर हर माह की 3 तारीख को सायकिल रैली निकाली जाती है। साथ
ही इस रैली के माध्यम से कोशिश रहती है कि, वाहनों से होने वाले प्रदूषण के
बारे में लोगों को जागरूक करें, उन्हें पैदल चलने, सायकिल चलाने, ई-रिक्शा
का उपयोग करने, कार पूल का उपयोग करने समझाइश दी जाती है, जागरूक किया
जाता है। जिससे प्रदूषण में कमी तो आती ही है साथ ही फिटनेस में भी सुधार
होता है। कोरोना गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन करते हुए नो व्हीकल डे 2.0 की
शुरुआत कैसे की जाए विषय पर शहर के अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों
से सुझाव मांगे गए जिनके आधार पर इस रैली की शुरूआत की गई और प्रतिमाह इसे
आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।
60वें नो व्हीकल डे के उपलक्ष्य पर
आयोजित साइकिल रैली बूढ़ेश्वर मन्दिर चौक (बूढा तालाब) से 3 दिसम्बर
गुरुवार को सुबह 7.15 बजे शुरू हुई। रैली को ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस,
सुनीता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली बूढ़ातालाब से
शुरू होकर श्याम टॉकीज, बिजली ऑफिस चौक, कोतवाली, मालवीय रॉड, जय स्तम्भ
चौक, मालवीय रॉड, बिजली ऑफिस चौक से होते हुए बूढा तालाब में पूरी हुई जहाँ
पर सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर बरडिय़ा द्वारा साइकिल का अधिक से अधिक
उपयोग करने की शपथ दिलवाई गई। इस आयोजन में अनेक सामाजिक संगठनों के साथ
सीए एसोसिएशन के साथीगण विशेष रुप से उपस्थित थे। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड
अकाउंटेंट्स आफ इंडिया कि रायपुर शाखा के अध्यक्ष सीए किशोर बरडिया व सचिव
सीए रवि ग्वालानी ने संयुक्त तौर पर बताया कि हमारे पूरे एसोसिएशन के
साथीगण लॉकडाउन के दौरान भी साइकिल चला रहे थे तो हम सभी ने संयुक्त निर्णय
लिया कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए श्री प्रमोद दुबे एवं नो
व्हीकल डे टीम के साथ साइकिल रैली निकाली जाए।
कार्यक्रम में स्टूडेंट्स
बैंक के चेयरमैन अमिताभ दुबे को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है एवं
स्पोट्र्स कमेटी के हेड श्री अमित शर्मा एवं नो व्हीकल डे के संयुक्त
तत्वाधान में यह पूरा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का मूल उद्देश्य
इस वैश्विक महामारी के बीच अपने स्वास्थ्य के प्रति एक जागरूकता एवं
पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को समझने का संदेश देना है।रैली में सीए
एसोसिएशन, जेसीआई, ग्रीन आर्मी, छत्तीसगढ़ स्पोट्र्स संघ, एनएसयूआई, सहित
अनेक संगठनों के लोगों सहित एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई
जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी, ब्लॉक
कांग्रेस अध्यक्ष नवीन चन्द्राकर, ब्राह्मणपारा वार्ड अध्यक्ष सुयश
शर्मा,बाकर अब्बास, आविनय दुबे, सोहन शर्मा, नवीन लार्जरस, कमलेश नाथवानी,
दीपक चौबे, राहुल गुप्ता, मोहम्मद फैज़ल, कपिल तिवारी, दिनेश तिवारी, राजेश
चौबे, विक्की लोहाना, पंकज शुक्ला, जुगनू, युवराज ठाकुर, आशुतोष शर्मा,
विष्णु साहू, मनीष परवानी, बंशी कन्नौजे, शब्बीर खान विशेष रुप से उपस्थित
थे।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व महापौर व सभापति नगर पालिक निगम रायपुर
प्रमोद दुबे ने देशबन्धु समाचार समूह के प्रधान संपादक श्री ललित सुरजन के
निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी। श्री दुबे ने
कहा कि, अविभाजीत मध्यप्रदेश की बात की जाए या छत्तीसगढ़ बनने से अब तक,
आमजनता के सरोकार से जुड़े मुद्दे हों या ग्रामीण समस्याओं को मुखरता से
उठाने का काम देशबन्धु के माध्यम से ललित सुरजन जी ने किया है। उनके जाना न
केवल छत्तीसगढ़ बल्कि राष्ट्रीय स्तर के पत्रिकारीता समाज के लिए एक ऐसी
हानि है जिसे भरपाना बेहद कठिन होगा। पत्रकारिता के पितृपुरूष ललित सुरजन
को मैं अपने परिवार व निगम परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

Journalist खबरीलाल