रायपुर। देशबंधु समाचार पत्र समूह के प्रमुख ललित सुरजन का पार्थिव
शरीर आज सुबह विमान से दिल्ली से रायपुर पहुंचा। समूह संपादक राजीव रंजन ने
बताया कि उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी मोक्षधाम में शाम 4 बजे किया
जायेगा। इससे पूर्व अभी लोगों के अंतिम दर्शनार्थ ललित जी का पार्थिव शरीर
देशबंधु प्रेस में रखा गया है और बड़ी संख्या में लोग उन्हे श्रद्धांजलि
देने पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कल ही घोषणा कर दी थी
कि उनका उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।
वरिष्ठ
समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने ललित सुरजन के निधन को
अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि ललित जी से उनके पारिवारिक संबंध
थे, श्री मायाराम सुरजन उनके लिए अभिभावक जैसे थे और ललित जी मेरे छोटे भाई
की तरह थे, श्री यादव ने कहा कि ललित जी आजीवन पत्रकारिता के मूल्यों पर
अडिग रहे और संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समानता में उनकी अटूट आस्था थी।
ललित जी के दिल्ली में चिकित्सा अवधि में कई बार मेरी और उनकी बात होती रही
थी , बीमार होने के बावजूद वे देश की चिंता करते रहते थे। ललित जी का जाना
पत्रकारिता जगत और नागरिक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

Journalist खबरीलाल