Breaking News

संसदीय सचिव के हाथों दिव्यांग उमेश और रोशन व्हील चेयर पाकर खुश हुए:

post

महासमुंद। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर गुरूवार को जिला मुख्यालय
कलेक्टोरेट स्थित स्वान कक्ष में संक्षिप्त ई-कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले
की सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेन्सिंग के जरिए
दिव्यांग हितग्राही शामिल हुए। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए बड़ा
कार्यक्रम नहीं हुआ। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने दिव्यांग राधिका साहू
और श्रीमती सीता दीवान के हाथों से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण
एवं दीप प्रज्ज्वलित करा कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
कार्यक्रम में
संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर के हाथों दिव्यांग बच्चे उमेश
और रोशन व्हील चेयर पाकर बहुत खुश हुए। वहीं दिव्यांग राधिका साहू को ट्राई
साइकिल मिली। संसदीय सचिव ने नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत तीन
लोगों को 50-50 हजार रूपए के चेक प्रदान किए। इसके साथ सिविल प्रोत्साहन
योजना के तहत श्री केशव राम निषाद को 40 हजार का चेक सौंपा गया। जिले की
जनपद पंचायतों बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली में कुल 18 दिव्यांग को
नि:शुल्क ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, 4 बैसाखी एवं 6 श्रवण यंत्र दिए गए।
इसके साथ ही 409 दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड भी प्रदान की गई। जनपद
महासमुंद में 126 दिव्यांगो को, सरायपाली में 167, जनपद पिथौरा में 71,
बसना में 33 और जनपद बागबाहरा में 17 दिव्यांगो को यूडीआईडी कार्ड दिया
गया।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा दिव्यांगों की मदद के लिए कई सरकारी
योजनाएं संचालित की जा रही है। शासन द्वारा दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण
पत्र भी मुहैया कराया जाता है। जिन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलता है।
उनके लिए नीतियां भी बनाई गई है। उन्हें सरकारी नौकरियों, अस्पताल, रेल, बस
सभी जगह आरक्षण की भी सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा
प्राधिकरण व अन्य विभाग भी दिव्यांगों को शासन की उनके लिए संचालित योजनाओं
का लाभ दिलाए। कलेक्टर ने दिव्यांगजनो से भी अपील की कि वे भी शासन की
योजनाओं का लाभ उठाकर अपना भविष्य सुरक्षित करें।

कार्यक्रम में संसदीय
सचिव श्री विनोद चंद्राकर ने कहा कि दिव्यांग भी समाज का अभिन्न अंग है।
समाज को आगे बढ़ाने में उनकी बराबर की हिस्सेदारी है। दिव्यांग सरकार की हर
जनहितैषी योजनाओं का लाभ उठाए। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के
सचिव श्री मोहम्मद जहांगीर तिगाला ने लीगल पहलुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत में उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने
दिव्यांग की विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने
अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन उप संचालक श्री संजय पाण्डे
ने किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जोगेंद्र कुमार नायक उपस्थित थे।
मालूम हो कि हर साल 3 दिसंबर को दुनिया भर में विश्व विकलांगता दिवस मनाया
जाता है। इस दिन को मुख्य रूप से दिव्यांगों के प्रति लोगों के व्यवहार में
बदलाव लाने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए मनाया
जाता है। 1992 के बाद से ही दुनियाभर में विश्व विकलांग दिवस मनाया जा रहा
है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner