Breaking News

सीमावर्ती जिलों में धान का अवैध परिवहन रोकने बनाएं चेक प्वाइंट कम्युनिटी पुलिसिंग के साथ ही बेसिक पुलिसिंग पर भी ध्यान दें’ डीजीपी अवस्थी:

post

डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी आईजी और एसपी की बैठक ली। श्री अवस्थी ने समीक्षा करते हुए कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के साथ ही बेसिक पुलिसिंग पर भी ध्यान दें। डीजीपी ने कहा कि धान खरीदी के दौरान पुलिस पूरी तरह सजग रहे। सीमावर्ती जिलों में धान का अवैध परिवहन रोकने के लिए चेक प्वाइंट बनाएं। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनी संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें, साथ ही संपत्ति कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाएं जिससे निवेशकों को उनका पैसा शीघ्र वापस दिलाया जा सके।

पुलिस छोटे-छोटे अपराध होने पर भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें। जिससे अपराधियों में पुलिस के प्रति भय बना रहे। मामूली मामलों में भी सख्त कार्रवाई होने से अपराधियों को बड़ी घटनायें अंजाम देने का मौका नहीं मिलेगा। ट्रैफिक चेकिंग के दौरान चालानी कार्रवाई के साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई करें।
श्री अवस्थी ने अवैध शराब , कबाड़, सायबर ठगों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने बस्तर पुलिस द्वारा एटीएम मशीन में गड़बड़ी कर ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने पर प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस टीम को इन्द्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner