Breaking News

NEWS RAIPUR:: प्रदेश में तेंदूपत्ता इस वर्ष बिकेगा 914 करोड़ में, चार वर्षों की तुलना में सर्वाधिक:

post

 रायपुर । तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022
की पहली निविदा में अधिसूचित मात्रा की 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय औसत दर
8,067 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से किया जाएगा। इससे कुल 914 करोड़
रुपये प्राप्त होंगे, जो पिछले चार वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है। वन
विभाग के अफसरों ने बताया कि इस वर्ष तेंदूपत्ता की मांग अच्छी होने के
कारण विक्रय दर में वृद्धि हुई है। राज्य की अच्छी गुणवत्ता के तेंदूपत्ता
को ध्यान में रखकर इस बार पहली निविदा में पूरे देश के 174 लोग श्ाामिल
हुए। अफसरों ने बताया कि राज्य में वर्ष 2022 में संग्रहित होने वाले 902
प्राथमिक बनापेज सहकारी समितियों के 954 लाटों की अधिसूचित मात्रा 16.72
लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता के अग्रिम विक्रय के लिए सात दिसंबर से 14 दिसंबर
तक पहले चक्र की आनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई थी। बाकी लाट के लिए
निविदा की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू की गई है जो छह जनवरी तक चलेगी।

राज्य में हो चुकी 58.38 लाख टन धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ में अब तक तक 14 लाख 96 हजार 910 किसानों से 58 लाख 38 हजार 231
टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के एवज में
किसानों को भुगतान के लिए 10 हजार 934 करोड़ 50 लाख रुपये जारी कर दिया गया
है। इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी
से हो रहा है। अब तक 24 लाख 34 हजार 167 टन का डीओ जारी कर दिया गया है।
इसमें से मिलरों ने 19 लाख 14 हजार 591 धान उठा लिया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner