रायपुर । प्रदेश में इन दिनों आम
उपभोक्ता पेट्रोल-डीजल,रसोई गैस के साथ ही खाद्य सामग्रियों की महंगाई से
त्रस्त है। अब इस महंगाई के साये में बच्चों के खिलौने भी आ गए है। बताया
जा रहा है कि बच्चों के खिलौनों में एक वर्ष के भीतर ही 60 फीसद तक की
बढ़ोतरी हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि अब चीन से आयातित
खिलौने काफी कम हो गए है। कारोबारियों का कहना है कि अभी भी खिलौनों
में माल की शार्टेज बनी हुई है,इसके चलते ही कीमतें काफी ज्यादा महंगी हुई
है। चाइनीज खिलौनों का आना काफी कम हो गया है और उसके बदले दिल्ली,
कोलकाता, बैंगलुरू आदि क्षेत्रों से खिलौने आने लगे है। कारोबारियों का
कहना है कि जब तक इनकी सप्लाई में सुधार नहीं होगा, इसकी कीमतों में गिरावट
नहीं आएगी।
कारोबार भी गिरा
कारोबारी राजेश कुमार ने
बताया कि खिलौनों का कारोबार भी काफी घट गया है। कारोबार घटने का एक कारण
महंगाई भी है। कोरोना काल ने खिलौना मार्केट को पूरी तरह से तोड़ दिया है।
इसकी वजह से बहुत सी बड़ी-बड़ी दुकानें भी बंद हो गई है। अगर दो साल पहले
से तुलना की जाए तो खिलौना कारोबार में पचास फीसद से अधिक की गिरावट है।
इनके बढ़े दाम
बच्चों
के जो पियानो पहले 500 रुपये में उपलब्ध थे,अब उनकी कीमत 800 रुपये तक हो
गई है। इसी प्रकार माइक भी 900 रुपये से अधिक हो गई है। इसी प्रकार बच्चों
के पिस्तौल, रेसिंग कार, किचन सेट, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन आदि सभी उत्पादों
की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है।

Journalist खबरीलाल