Breaking News

News Automobiles :: न होगी बैटरी, न करना पड़ेगा चार्ज! भारत का पहला बिना बैटरी वाला E-Scooter:

post

इस महीने की शुरुआत में, बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप, ‘बाउंस’ ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, ‘बाउंस इन्फिनिटी ई 1 (Bounce Infinity E1)’ लॉन्च किया है। यह भारत का पहला ऐसा ई-स्कूटर है, जो बिना बैटरी के आ रहा है और इसे चार्ज करने की भी जरूरत नहीं है। बाउंस ने इस ई-स्कूटर को ‘ बैटरी ऐज ए सर्विस’ विकल्प के साथ पेश किया है।

इसे 45,099 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है। ग्राहक केवल 499 रुपये की शुरुआती पेमेंट (पूरी तरह से रिफंडेबल) कर इसे प्री-बुक कर सकते हैं। डिलीवरी डीलरशिप नेटवर्क और इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अगले मार्च के अंत तक होने की उम्मीद है। 

क्या है ‘बैटरी ऐज ए सर्विस’? ‘सर्विस के तौर पर बैटरी’ विकल्प आखिर क्या है? हमने इस अनूठी विशेषता को समझने के लिए बाउंस के सीईओ और सह-संस्थापक विवेकानंद हालकेरे से बात की।

विवेकानंद ने बताया, “हाल ही में लॉन्च किया गया बाउंस इन्फिनिटी ई1 (Bounce Infinity E1), भारतीय बाजार में अपनी तरह का पहला ई-स्कूटर है, जो ‘बैटरी ऐज ए सर्विस’ विकल्प के साथ आ रहा है। बिना बैटरी वाले इस स्कूटर की चार्जिंग को लेकर ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए कंपनी अपनी ओर से बैटरी स्वैपिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही है। जब भी ग्राहक, बाउंस के स्वैपिंग नेटवर्क से खाली बैटरी को पूरी तरह चार्ज बैटरी से स्वैप करेगा, उसे भुगतान करना होगा। यह पारंपरिक पेट्रोल स्कूटरों की तुलना में लागत को 40 प्रतिशत तक कम कर देता है।” 

इस स्टार्टअप का दावा है कि दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु जैसे प्रमुख भारतीय शहरों में उसके बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन नेटवर्क से करीब 200 स्टेशन जुड़ चुके हैं। साथ ही वे अब तक 5 लाख से ज्यादा बैटरी स्वैप कर, 2 करोड़ से ज्यादा किलोमीटर के सफर को पूरा कर चुके हैं। विवेकानंद के अनुसार, “आने वाले अगले 12 महीनों में बाउंस, ई-स्कूटर के निर्माण और बैटरी स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के लिए 100 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक का निवेश करने के लिए तैयार है। हम प्रमुख साझेदारों के साथ मिलकर एक विस्तृत बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क स्थापित कर रहे हैं। यह रिटेल कस्टमर और इसके सफल राइड-शेयरिंग बिजनेस दोनों के लिए काम करेगा।”

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner