Breaking News

NEWS RAIPUR:: जेल में बंदियों से मुलाकात पर सात जनवरी से रोक :

post

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते
हुए प्रदेश भर के जेलों में बंद बंदियों से मुलाकात प्रतिबंधित किया गया
है। जेल डीजी संजय पिल्ले ने जारी आदेश जारी किया है। जेल में बंद
बंदियों के परिजनों को सात जनवरी से मिलने पर रोक लगा दी गई। केवल बंदियों
के वकीलों को सुरक्षा के साथ मिलने की अनुमति दी गई है। कोरोना की
दूसरी लहर में जेलों में बंदियों की मुलाकात के दौरान कुछ जेलों में भी
कोरोना विस्फोट हो गया था। जिसके बाद बंदियों के जीवन की सुरक्षा को देखते
हुए कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल से जमानत पर छोड़ दिया गया था। दूसरी लहर
कम होने के बाद बंदी दोबारा जेल लौट आए थे। इस बार सरकार ने तीसरी लहर को
देखते हुए जेलों में बंदियों की सुरक्षा के लिए एहतियात बरत रही है। किसी
संक्रमित मुलाकाती के संपर्क में आने से जेल में दूसरे बंदियों के संक्रमित
होने का खतरा हो सकता है। जेल डीजी के आदेश पर बंदियों के अधिवक्ताओं को
ही मुकदमें के सिलसिले में मिलने की अनुमति होगी।

पंडरी जिला अस्पताल में खुला रात्रिकालीन निश्शुल्क कोरोना जांच केंद्र

जिला कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर पंडरी स्थित जिला अस्पताल में
रात्रिकालीन कोरोना की निश्शुल्क जांच करने केंद्र खोला गया है।रायपुर जिला
अस्पताल के डा. एनके ओझा (मोबाइल नंबर 8982507998) जिला अस्पताल पंडरी में
खोले गये रात्रिकालीन कोरोना जांच केंद्र के नोडल अधिकारी बनाए गए है।
कलेक्टर ने वहां पर तत्काल सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां समन्वय बनाकर
करने को कहा है। निगम आयुक्त प्रभात मलिक ने बताया कि जिला अस्पताल पंडरी
के रात्रिकालीन निश्शुल्क कोरोना जांच केंद्र में कोई भी नागरिक पहुंचकर
अपनी जांच करवा सकता है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner