रायपुर । सब्जियों की महंगाई से
त्रस्त आम उपभोक्ताओं को अब राहत मिलने लगी है। बताया जा रहा है कि बाहरी
आवक के साथ ही इन दिनों सब्जियों की स्थानीय आवक में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई
है। इसके चलते ही बीते चार दिनों में सब्जियों की थोक व चिल्हर कीमतों में
पचास फीसद तक की गिरावट आ गई है। पिछले हप्ते तक 40 रुपये किलो में बिक रहा
टमाटर 20 से 25 रुपये किलो पहुंच गया। इसी प्रकार 60 रुपये किलो तक बिक
रही फूल गोभी 30 से 40 रुपये किलो बिक रही है। सब्जी कारोबारियों का कहना
है कि बाजार में फिलहाल सब्जियों की 70 फीसद आवक स्थानीय है।
बुधवार
को शास्त्री बाजार, गोलबाजार, आमापारा, टिकरापारा, संतोषीनगर सहित विभिन्ना
बाजारों में टमाटर 20 से 25 रुपये किलो, गाजर 20 रुपये किलो, चुकंदर 25
रुपये किलो, हरी मिर्च 40 रुपये किलो, पत्ता गोभी 25-30 रुपये किलो, फूल
गोभी 30-40 रुपये किलो, लौकी 20 रुपये किलो, बैगन 20-25 रुपये किलो, करेला
40 रुपये किलो बिक रही है। थोक सब्जी व्यावसायी संघ के अध्यक्ष टी
श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि सब्जियों की आवक बढ़ने के कारण ही इन दिनों
सब्जियों के भाव लगातार कम हो रहे है। आने वाले दिनों में भाव और भी गिर
सकते है। कीमतों में आई यह गिरावट थोक व चिल्हर दोनों में है।
रोज तीस गाड़ियों की आवक
थोक सब्जी बाजार में इन दिनों रोजाना लगभग तीस गाड़ियां आ रही है। मटर
जबलपुर से, गाजर जोधपुर से, पत्ता गोभी मुलतई बंगाल से आ रही है। इन दिनों
सब्जियों की बाहरी आवक से ज्यादा स्थानीय आवक हो गई है और 70 फीसद आवक
स्थानीय है।

Journalist खबरीलाल