नई दिल्ली : बीसीसीआई ने इस साल न्यूजीलैंड में होने वाले महिला विश्व कप को लेकर भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी मिताली राज होंगी. जबकि हरमनप्रीत कौर को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. भारतीय टीम विश्व कप का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. यह मैच 6 मार्च को बे-ओवल तौरंगा में खेला जाएगा. यही 15 सदस्यीय टीम विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा.
भारत विश्व कप 2022 में अपना दूसरा मैच 10 मार्च को न्यूजीलैंड, तीसरा मुकाबला 12 मार्च को वेस्टइंडीज, चौथा मैच 16 मार्च को इंग्लैंड से खेलेगा. ऑस्ट्रेलिया से भारतीय महिला टीम की टक्कर 19 मार्च को ऑकलैंड में होगी. वहीं बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका से मुकाबला 22 और 27 मार्च को होगा. 2022 महिला विश्व कप का आगाज 4 मार्च को मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले से होगा.
31 दिन में कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे. 8 टीमों के बीच विश्व चैम्पियन बनने की जोर आजमाइश होगी. टूर्नामेंट के सभी मैच न्यूजीलैंड के 6 शहरों ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, ड्यूनेडिन, हेमिल्टन, वेलिंग्टन और तौरंगा में खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत ने आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2017-20 में अपनी स्थिति के आधार पर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है. जबकि न्यूजीलैंड ने मेजबान होने के नाते इस टूर्नामेंट में जगह हासिल की है.

Journalist खबरीलाल